Advertisement

Jio Coin को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह, जानिए इसकी कीमत, कमाई का तरीका और भविष्य की उम्मीदें

Jio Coin
Advertisement

Jio Coin को लेकर इन दिनों लोगों के बीच काफी चर्चा है। जैसे कभी Pi Coin को लेकर लोगों में उत्सुकता थी, उसी तरह अब लोग जानना चाह रहे हैं कि Jio Coin क्या है, यह कैसे मिलेगा, और इसकी कीमत कितनी हो सकती है।

रिलायंस जियो के करोड़ों यूजर्स अब इस कॉइन को लेकर जानकारी चाहते हैं और बड़ी संख्या में इसे Earn भी कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक Jio Coin की कीमत या इसके क्रिप्टोकरेंसी होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुमान पर नजर डालें तो इसके बारे में कुछ अहम बातें सामने आई हैं।

Jio Coin क्या है?

करीब दो महीने पहले रिलायंस ने Jio Coin को Polygon Blockchain के जरिए लॉन्च किया। हालांकि यह अभी पूरी तरह क्रिप्टोकरेंसी नहीं है। कुछ लोग इसे रिवार्ड टोकन मान रहे हैं, जिसे Jio की ऐप्स और सेवाओं के इस्तेमाल पर कमाया जा सकता है।

इसे भी जरूर देखें: Income Tax Notice: इनकम टैक्स की इन 5 धाराओं से आता है नोटिस, टैक्सपेयर्स को ज़रूर जाननी चाहिए ये बातें

Income Tax Notice: इनकम टैक्स की इन 5 धाराओं से आता है नोटिस, टैक्सपेयर्स को ज़रूर जाननी चाहिए ये बातें

जैसे-जैसे इसकी पहुंच बढ़ रही है, इसे भारत की पहली स्वदेशी क्रिप्टोकरेंसी भी कहा जाने लगा है। लेकिन अब तक कंपनी की ओर से इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है कि यह वास्तव में क्रिप्टोकरेंसी बनेगा या सिर्फ एक लॉयल्टी रिवॉर्ड प्रोग्राम ही रहेगा

कैसे कमाएं Jio Coin?

Jio Coin कमाने का तरीका बेहद आसान है।

  1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में JioSphere Web Browser डाउनलोड करना होगा।
  2. इसके बाद आपको मोबाइल नंबर के जरिए OTP से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  3. एक बार अकाउंट बन जाने के बाद, जैसे आप Google Chrome या अन्य ब्राउज़र का इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही JioSphere का उपयोग करें।
  4. इसमें दिए गए Watch & Read फीचर का उपयोग करके आप ज्यादा से ज्यादा Jio Coin कमा सकते हैं

यानी जितना ज्यादा आप ब्राउज़र पर एक्टिव रहेंगे, उतना ज्यादा Jio Coin अर्जित कर सकते हैं।

इसे भी जरूर देखें: Business Idea 2025: सिर्फ ₹10,000 में घर से शुरू करें ये 5 बिजनेस, नौकरी से ज्यादा होगी कमाई

Business Idea 2025: सिर्फ ₹10,000 में घर से शुरू करें ये 5 बिजनेस, नौकरी से ज्यादा होगी कमाई

क्या Jio Coin भारत की पहली क्रिप्टोकरेंसी है?

भारत में अब तक सैकड़ों विदेशी क्रिप्टोकरेंसी चल रही हैं, लेकिन किसी भारतीय कंपनी ने क्रिप्टोकरेंसी नहीं बनाई थी। Jio Coin को लेकर लोगों में विश्वास है कि मुकेश अंबानी ने इसे भारत की पहली क्रिप्टोकरेंसी के रूप में लांच किया है।

रिलायंस के विशाल यूजरबेस और कंपनी की साख के चलते लोग इसे गंभीरता से ले रहे हैं। हालांकि, फिलहाल यह केवल एक रिवार्ड सिस्टम के रूप में काम कर रहा है और इसके भविष्य को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है।

Jio Coin की मौजूदा अनुमानित कीमत कितनी है?

हालांकि रिलायंस ने अब तक Jio Coin की कीमत को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन कुछ क्रिप्टो विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल एक Jio Coin की कीमत करीब ₹21.25 है।

अगर आपके पास 100 Jio Coin हैं, तो उनकी कुल वैल्यू लगभग ₹2,125.50 मानी जा सकती है।

जानकारों के मुताबिक, Jio Token की मौजूदा सप्लाई 19,08,130 यूनिट्स है और इसकी मार्केट कैप ₹3.73 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।

क्या भविष्य में शॉपिंग और रिचार्ज में होगा इस्तेमाल?

भविष्य में यह संभावना जताई जा रही है कि Jio Coin को Jio Store, JioMart, Jio Mobile Recharge और रिलायंस के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भुगतान के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

यानी अगर यह क्रिप्टोकरेंसी के रूप में पूरी तरह से अपनाई जाती है, तो यह भारत में डिजिटल लेनदेन की दुनिया में एक बड़ी क्रांति ला सकती है

सावधानी जरूरी है

Jio Coin को लेकर जितना उत्साह है, उतनी ही सावधानी भी जरूरी है।

  • यह अब भी शुरुआती चरण में है और इसका भविष्य पूरी तरह तय नहीं है।
  • क्रिप्टोकरेंसी का बाजार बहुत उतार-चढ़ाव वाला होता है।
  • किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें

निष्कर्ष

Jio Coin को लेकर लोगों में गहरी रुचि और उम्मीदें हैं। यह केवल एक इनाम देने वाला टोकन है या भविष्य की क्रिप्टोकरेंसी – यह समय ही बताएगा।फिलहाल आप इसे JioSphere ब्राउज़र से फ्री में कमा सकते हैं और आने वाले समय में हो सकता है कि इसका इस्तेमाल शॉपिंग, रिचार्ज और ऑनलाइन पेमेंट्स में भी होने लगे।

Scroll to Top