Advertisement

Sukanya Samriddhi Yojana: हर साल ₹5000 जमा करने पर मिलेंगे इतने रूपये ?

Sukanya Samriddhi Yojana
Advertisement

Sukanya Samriddhi Yojana: हर माता-पिता अपनी बेटी के लिए बचत करना चाहते हैं ताकि उसकी पढ़ाई और शादी में कोई दिक्कत न आए। सरकार ने इसी सोच के साथ सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) शुरू की है। इस योजना में पैसा जमा करने से बेटी के बड़े होने तक एक अच्छा खासा फंड बन जाता है। खास बात यह है कि इसमें सरकार अच्छा ब्याज देती है और यह एकदम सुरक्षित योजना है।

Sukanya Samriddhi Yojana

अगर कोई इस योजना में हर साल ₹5000 जमा करता है यानि की हर महीने 417 रूपये जमा करते हो तो 15 साल में उसका कुल निवेश ₹75,000 होगा। सरकार अभी इस योजना पर 8.2% सालाना ब्याज दे रही है। ब्याज जुड़ने के बाद 21 साल बाद इस खाते में लगभग ₹2,30,919 हो जाएंगे। यानी आपका पैसा लगभग दोगुना हो जाएगा।

जो लोग टैक्स भरते हैं, उनके लिए भी यह योजना फायदेमंद है। इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट मिलती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस खाते में मिलने वाले ब्याज पर भी कोई टैक्स नहीं देना पड़ता।

इसे भी जरूर देखें: ₹40 हजार जमा करने पर मिलेंगे इतने साल बाद ₹10,84,856 रुपये Post Office Scheme

₹40 हजार जमा करने पर मिलेंगे इतने साल बाद ₹10,84,856 रुपये Post Office Scheme

यह खाता कैसे खुलता है?

अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल से कम है, तो आप उसके नाम पर यह खाता खुलवा सकते हैं। यह खाता पोस्ट ऑफिस या किसी भी सरकारी बैंक में खोला जा सकता है। इस खाते को खोलने के लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता का पहचान पत्र देना जरूरी होता है।

अगर आप बिना किसी जोखिम के अपनी बेटी के भविष्य के लिए पैसा बचाना चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें आपका पैसा सुरक्षित रहता है और ब्याज भी अच्छा मिलता है। हर साल सिर्फ ₹5000 जमा करके 21 साल बाद ₹2,30,919 का फंड तैयार किया जा सकता है। यह रकम बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए बहुत काम आ सकती है।

इसे भी जरूर देखें: SBI बैंक में 4 लाख की FD करने पर मिलेगा ₹5,52,168 रूपये का रिटर्न, इतने साल बाद

SBI बैंक में 4 लाख की FD करने पर मिलेगा ₹5,52,168 रूपये का रिटर्न, इतने साल बाद

Scroll to Top